पायलट पेन टेनिस : मौरेस्मो सेमीफाइनल में, डेवीडेंको की छुट्टी
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक मौरेस्मो ने क्वार्टर फाइनल में महिलाओं में सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को पराजित किया।
मौरेस्मो ने यह मैच 7-6, 2-6, 6-3 से जीता। उधर, पुरुष वर्ग में अमेरिका के सैम क्वेरे ने डेवीडेंको को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया।
जीत हासिल करने के लिए क्वेरे ने 15 एस लगाए। अगले दौर में उनकी भिड़ंत अर्जेटीना के जोस अकासुसो से होगी। अकासुसो ने फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा को 7-5, 6-4 से पराजित किया।
मौजूदा चैंपियन डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। वोजनिएस्की ने अमेरिका की वर्जिनिया रजानो को 6-4, 6-3 से हराया।
वोजनिएस्की इटली की स्टार खिलाड़ी फ्लाविया पेनेता से भिड़ेंगी, जिन्होंने तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में में स्लोवाकिया की मेगडालेना रेबेरीकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications