आईटीएफ टेनिस : युकी और विष्णु में होगी खिताबी भिड़ंत (लीड-1)
शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय विष्णु को अधिक मेहनत किए बगैर ही जीत मिल गई। उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के यंग जुन किम लू लगने और घुटने में चोट के कारण मुकाबले से हट गए।
मैच रोके जाने तक विष्णु पहले सेट में 4-2 से आगे चल रहे थे। दूसरी ओर, 17 साल के युकी ने आस्ट्रेलिया के क्रिस बालाकृष्णन को 6-2, 6-4 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में खेलने का अधिकार हासिल किया।
शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में दूसरे वरीय युकी जहां अपने करियर के चौथे आईटीएफ खिताब के लिए प्रयास करेंगे वहीं विष्णु दूसरे खिताब के लिए प्रयासरत होंगे।
इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीत चुके युकी ने डीएलटीए परिसर में लगातार तीन आईटीएफ खिताब जीते हैं। जुलाई में उन्हें हालांकि हार मिली थी।
युकी खिताबी मुकाबले के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगे। वह 31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में जूनियर वर्ग के खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications