मेजबानी छिनने के बदले पीसीबी को मिलेंगे 1.8 करोड़ डॉलर
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान को 2011 में होने वाले विश्व कप की संयुक्त रूप से मेजबानी करनी थी। परंतु पाकिस्तान से सुरक्षा कारणों की वजह से मेजबानी छीन ली गई थी। इसी को लेकर पीसीबी ने आईसीसी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब दोनों पक्षों ने इस मसले को अदालत के बाहर ही सुलझा लिया है।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि आईसीसी के साथ कानूनी विवाद सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 1.8 करोड़ डॉलर की रकम के अलावा आईसीसी ने पीसीबी को और भी आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।
पीसीबी के मुताबिक इस मामले के निपटारे के लिए बट्ट और आईसीसी प्रमुख डेविड मॉर्गन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बट्ट ने कहा, "यह पीसीबी की सौ फीसदी जीत है। हम इस समझौते से बहुत खुश हैं।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान में विश्व कप के कुल 14 मैच आयोजित होने वाले थे। अब इनमें से आठ मैच भारत, चार मैच श्रीलंका और दो मैच बांग्लादेश में आयोजित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications