शायद मैं दोबारा कभी नहीं खेल पाऊं : फ्लिंटॉफ
31 साल के फ्लिंटॉफ ने पिछले हफ्ते अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। उन्हें अगले साल मार्च में वापसी करना है लेकिन अब उन्होंने ही कहा है कि वह शायद दोबारा नहीं खेल पाएं।
फ्लिंटॉफ ने वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "ऐसी आशंका है कि मैं दोबारा शायद ही खेल पाऊं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुझे आशंका है कि मेरा घुटने का ऑपरेशन शायद सफल न हो।"
फ्लिंटॉफ ने यह भी कहा कि वह हरगिज नहीं चाहते कि उनका करियर इस तरह खत्म हो। उन्होंने कहा, "मेरा टेस्ट करियर जिस तरह खत्म हुआ, उससे मैं खुश नहीं हूं। मैं दोबारा मैदान में उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा लेकिन सब कुछ मेरे हाथ में नहीं है।"
फ्लिंटॉफ टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं। आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एशेज श्रृंखला के पांचवें मुकाबले के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications