न्यूजीलैंड को जीत के लिए 494 रनों की जरूरत थी लेकिन मैच के पांचवें दिन रविवार को उसके सभी बल्लेबाज 397 रनों पर पेवेलियन लौट गए।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी सर्वाधिक 140 रन बनाए। जैकर ओरम ने 56 और डेनियल फ्लिन ने 50 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे जबकि मेहमान टीम पहली पारी में 234 रन ही बना सकी थी।
श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 311 रन पर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर मिली 182 रनों की बढ़त को मिलाकर उसकी कुल बढ़त 493 रनों की हो गई थी।
श्रीलंका की ओर से स्पिनर रंगना हेराथ ने पांच विकेट लिए जबकि मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट अपने नाम किए। हेराथ ने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे।
पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 96 रन बनाने वाले श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया जबकि पूरी श्रृंखला में दो शतकों के साथ सर्वाधिक रन जुटाने वाले थिलन समरवीरा को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।
मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने कप्तान डेनिय विटोरी ने शानदार शतक की बदौलत अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा था लेकिन उनके साथ 124 रनों की साझेदारी करने वाले जैकब ओरम का विकेट गिरते ही न्यूजीलैंड की पारी ज्यादा देर तक मैदान में नहीं टिक सकी।
विटोरी ने 139 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 186 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकोंे की मदद से 140 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट हरफनमौला ओरम के रूप में गिरा था। ओरम 148 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाकर पेवेलिटन लौटे थे। ओरम और विटोरी ने सातवें विकेट के लिए 124 रन जोड़े।
आठवें विकेट के रूप में जीतन पटेल पेवेलियन लौटे। पटेल ने 12 रन बनाए। विटोरी नौवें और इयान ओ' ब्रायन दसवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।