पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पीसीबी ने आसिफ पर 22 सितंबर तक मीडिया से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीसीबी के निदेशक (परिचालन) जाकिर खान ने खुद आसिफ को इस संबंध में सूचित किया है।
आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध 22 सितंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत भी 22 अप्रैल से हो रही है।
इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पीसीबी को इस बात का ध्यान रखने को कहा है कि आसिफ को एक सितंबर से गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं किया जाए।
आईसीसी ने कहा है कि प्रतिबंध खत्म होने तक आसिफ प्रत्यक्ष तौर पर किसी भी टूर्नामेंट या प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं ले सकते। वह अगर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तब इसके लिए पीसीबी को दोषी माना जाएगा। ऐसी स्थिति में पीसीबी और आसिफ को नए प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।