वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट को डॉट यूके' ने अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के हवाले से खबर दी है कि सेरेना का यह 'कथित' प्रेमी और कोई नहीं बल्कि रैप स्टार कॉमन हैं।
वेबसाइट के अनुसार सेरेना और कॉमन को रविवार को न्यूयार्क में आयोजित एक पार्टी में साथ-साथ देखा गया। यह पार्टी कॉमन ने अपने नए एलबम 'जस्ट राइट' के प्रदर्शन के मौके पर दी थी।
पार्टी के दौरान सेरेना और कॉमन को मौज-मस्ती करते, नाचते और भावनाओं से ओतप्रोत होकर एक दूसरे से मिलते देखा गया।
मशहूर 'पीपुल' पत्रिका ने वर्ष 2008 में खबर दी थी कि सेरेना और कॉमन के बीच प्रेम-संबंधों की 'खिचड़ी' पक रही है। सेरेना और कॉमन ने इस खबर की पुष्टि करने की जगह चुपचाप रहना ही बेहतर समझा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।