पीसीबी ने वसीम बारी को अंतरिम सीओओ नियुक्त किया (लीड-1)
पीसीबी ने मुख्य चयनकर्ता अब्दुल कादिर और राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच आकिब जावेद को बर्खास्त करने के बाद अल्ताफ की भी छुट्टी कर दी।
पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट सहित कई आला अधिकारी अल्ताफ के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे। प्रबंधन के लोग अल्ताफ के व्यवहार को लेकर भी नाराज थे।
समाचार पत्र के मुताबिक पीसीबी की कार्यकारिणी में शामिल 10 सदस्यों में से सात अल्ताफ को पदमुक्त करने के पक्ष में दिखे। इसका कारण यह भी था कि अल्ताफ और बट्ट के बीच व्यक्तिगत रिश्ते ठीक नहीं रह गए थे।
पीसीबी के मीडिया प्रबंधक रजा रशीद ने अपने बयान में कहा, "पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने पत्र के माध्यम से अल्ताफ को इस बात की जानकारी दे दी है।"
अल्ताफ ने हालांकि दावा किया है कि उन्हें अपनी बर्खास्तगी के संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पाकिस्तान के जाने-माने वकील अल्ताफ ने कहा, "इस संबंध में अगर मेरे नाम कोई पत्र भेजा जाता है तब मैं अदालत की शरण में जाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications