Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मीर इकबाल हुसैन फुटबाल ट्रॉफी को प्रायोजित करेगी कोका कोला

कंपनी ने कहा है कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ हुए समझौते के आधार पर उसने सबसे निचले स्तर पर फुटबाल को प्रोत्साहित करने का मन बनाया है।

मीर इकबाल हुसैन फुटबाल ट्रॉफी समस्त भारत के 400 जिलों में खेली जाएगी। इसमें 6000 से अधिक युवा खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

राज्यवार टीमें जोनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और फिर चार जोन से दो-दो टीमों को फाइनल दौर के लिए चुना जाएगा। आठ टीमें फाइनल दौर के मेजबान राज्य की टीम और मौजूदा चैंपियन के साथ खिताबी दौर में खेलेंगी। इस तरह खिताब के लिए कुल 10 टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

एआईएफएफ के अधिकारी इस टूर्नामेंट से 40 ऐसे खिलाड़ियों का चयन करेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय अंडर-16 टीम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+