अमेरिकी ओपन : मरे, जोकविक और क्वेरे दूसरे दौर में पहुंचे
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक मरे ने जहां बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में लातविया के एर्नेस्ट गुल्बिस को 7-5, 6-3, 7-5 से हराया वहीं जोकोविक ने क्रोएशिया के इवान जुविकिच पर 6-3, 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।
घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच क्वेरे ने पहले दौर में हमवतन माइकल यानी को 6-3, 7-5, 6-4 से पराजित किया।
इसके अलावा अमेरिका के टेलर डेंट, चिली के फर्नाडो गोंजालेज, क्रोएशिया के मारिन सेलिक, चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिक, स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को और फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।
डेंट ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 4-6, 7-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया जबकि गोंजालेज ने अपने देश के निकोलस मासू को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
सेलिक ने जहां अमेरिका के रेयान स्वीटिंग पर 7-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की वहीं बेरड्रिड ने अमेरिका के वायने ओडेंसिक को 7-5, 6-4, 6-4 से मात दी।
10वीं वरीयता प्राप्त वर्दास्को ने जर्मनी के बेंजामिन बेकर को 7-5, 6-4, 7-5 से हराया जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त त्सोंग ने अमेरिका के चेज बुकानन को 6-0, 6-2, 6-1 से हराने में सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications