Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : शारापोवा और कुज्नेत्सोवा की आसान जीत (लीड-2)

वर्ष 2006 में यह खिताब जीतने वाली शारापोवा ने पहले दौर में जहां बुल्गारिया की स्वेताना पिरोंकोवा को 6-3, 6-0 से पराजित किया वहीं कुज्नेत्सोवा ने जर्मनी की जूलिया जॉर्जेस को 6-3, 6-2 से हराया।

नौवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। वोजनिएस्की ने कजाकस्तान की गालिना वोस्कोवोएवा को आसानी से 6-4, 6-0 हराया।

युक्रेन की स्टार खिलाड़ी कैटरीना बोंडारेंको को बुधवार को बहुत बड़ी जीत मिली। बोंडारेंको ने 11वीं वरीयता प्राप्त सर्बिया की एना इवानोविक को 2-6, 6-3, 7-6 (9-7) से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सफीना को हालांकि वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ओलिविया रोगोवस्का ने कड़ी टक्कर दी।

मशहूर रूसी टेनिस खिलाड़ी मरात साफिन की बहन सफीना ने रोगोवस्का को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (5-7), 6-2, 6-4 से पराजित किया।

पहला सेट हारने के बाद सफीना ने दूसरे सेट में वापसी की और इसे जीतने में कामयाब रहीं। तीसरे सेट में विश्व में 167 वरीयता प्राप्त रोगोवस्का ने एक बार फिर लय में आईं लेकिन सफीना को वह इस बार मात न दे सकी। आखिरकार सफीना ने यह मैच अपने नाम किया।

अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब न जीत पाने वाली सफीना ने कहा, "दर्शकों ने मेरा पूरा साथ दिया। एक क्षण के लिए मैं निराश हो गई थी लेकिन इस जीत से बहुत खुश हूं।"

उधर, पुरुष वर्ग में भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही कठिन जीत के साथ युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

पेस और डुल्ही की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में रोमानिया के विक्टर हेनेस्कू और गेब्रियल ट्रिफू की जोड़ी को पराजित किया। पेस और डुल्ही ने यह मुकाबला 107 मिनट में 7-6 (11), 7-6 (4) से अपने नाम किया।

युगल वर्ग में भारत के महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स ने अभी अपना पहले दौर का मुकाबला नहीं खेला है। भूपति और नोल्स को अमेरिका के जेम्स कारेंतानी और क्रोएशिया के लोवरो जोवको से भिड़ना है।

अमेरिकी ओपन के एकल वर्ग में सानिया मिर्जा और सोमदेव देवबर्मन दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। दूसरे दौर में सानिया की भिड़ंत इटली की फ्लाविया पेनेता से होनी है।

पुरुषों के एकल वर्ग में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे, चौथे वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक और 22वीं वरीया प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी सैम क्वेरे भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

मरे ने जहां बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में लातविया के एर्नेस्ट गुल्बिस को 7-5, 6-3, 7-5 से हराया वहीं जोकोविक ने क्रोएशिया के इवान जुविकिच पर 6-3, 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच क्वेरे ने पहले दौर में हमवतन माइकल यानी को 6-3, 7-5, 6-4 से पराजित किया।

इसके अलावा अमेरिका के टेलर डेंट, चिली के फर्नाडो गोंजालेज, क्रोएशिया के मारिन सेलिक, चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिक, स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को और फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।

डेंट ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 4-6, 7-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया जबकि गोंजालेज ने अपने देश के निकोलस मासू को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।

सेलिक ने जहां अमेरिका के रेयान स्वीटिंग पर 7-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की वहीं बेरड्रिड ने अमेरिका के वायने ओडेंसिक को 7-5, 6-4, 6-4 से मात दी।

10वीं वरीयता प्राप्त वर्दास्को ने जर्मनी के बेंजामिन बेकर को 7-5, 6-4, 7-5 से हराया जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त त्सोंग ने अमेरिका के चेज बुकानन को 6-0, 6-2, 6-1 से हराने में सफलता हासिल की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+