विश्व मुक्केबाजी : दूसरे दौर में पहुंचे जय भगवान
जय भगवान ने बुधवार को खेले गए 60 किलोग्राम मुकाबले में वेनेजुएला के रोड्रिग्ज एंजेल को पराजित किया।
जयभगवान ने 10-4 से जीत दर्ज की। इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि वे दो दिनों में अपने तीन साथियों के बाहर होने से निराश थे।
मुकाबलों के दूसरे दिन बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुके जितेंद्र कुमार भी हार गए थे।
जितेंद्र को 54 किलोग्राम वर्ग में तजाकिस्तान के मुक्केबाज युनुसोव अनवर ने पराजित किया था।
युनुसोव के मुक्कों के आगे जितेंद्र की एक न चली। हार करीब देखकर जितेंद्र 'फाउल' खेल पर उतारू हो गए थे, जिसके कारण रेफरी ने उन्हें तीन बार चेतावनी दी।
अगले दौर में जय भगवान का सामना आयरलैंड के एरिक डोनोवान से होगा। दोनों मुक्केबाज इससे पहले चेक गणराज्य में भिड़ चुके हैं। उस मुकाबले में जय भगवान की हार हुई थी।
जितेंद्र के अलावा पहले दौर में हारने वाले भारतीय मुक्केबाजों में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके सुरंजय सिंह (51 किलोग्राम) और मनोज कुमार (64 किलोग्राम) शामिल हैं।
शुक्रवार को होने वाले मुकाबलों में अखिल कुमार डोमिनिक गणराज्य के गोंजालेज रोबटरे से भिड़ेंगे जबकि थाकचोम नानाओ सिंह की भिड़ंत अजरबेजान के मामीशजादे एल्विन से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications