Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : रॉडिक, डेवीडेंको और क्वेरे ने पार की दूसरी बाधा (लीड-3)

पांचवी वरीयता प्राप्त रॉडिक ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के मार्क गिक्वेल को 6-1, 6-4, 6-4 से पराजित किया। 2003 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुके रॉडिक ने गिक्वेल को लगातार चौथी बार हराया है।

डेवीडेंको ने तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए जान हेनरिक को 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। अमेरिका के सैम क्वेरे भी तीसरे दौर में जगह बनाने में सपल रहे हैं। क्वेरे ने केविन किम को चार सेट तक चले मुकाबले के बाद 7-5, 6-7 (6-8), 6-4, 6-4 से पराजित किया।

महिला वर्ग में विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी नादिया पेत्रोवा और जर्मनी के स्टार खिलाड़ी टॉमी हास भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

पेत्रोवा ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में फ्रांस की जूली कोलिन को 6-4, 7-6 (7-3) से पराजित किया जबकि पुरुषों के एकल वर्ग में हास ने अमेरिका के राबर्ट केंर्ड्रिक को 6-4, 6-4, 7-6 (7-3) से हराया।

विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना भी तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। सफीना ने जर्मनी की क्रिस्टिना बारोएस को 6-7. 6-3, 6-3 से पराजित किया।

इससे पहले, दूसरे दौर में सोमदेव देवबर्मन की हार के साथ एकल मुकाबलों में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है। युगल तथा मिश्रित युगल वर्ग में भारत की उम्मीदें अब भी कायम हैं।

गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर ने क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष स्टार सोमदेव की चुनौती समाप्त की।

23वीं वरीयता कोलश्राइबर ने 162वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव को चार सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 6-4, 0-6, 6-2 से पराजित किया। यह मुकाबला दो घंटे 48 मिनट चला। दोनों खिलाड़ियों के कद के बीच के फासले को देखते हुए यह सोमदेव के लिए अच्छा मुकाबला माना जा सकता है।

पुर्तगाल के फ्रेडरिको गिल को हराकर दूसरे दौर में पहुंचने वाले सोमदेव की हार के साथ एकल मुकाबलों भारत की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई है। महिलाओं के एकल वर्ग में सानिया मिर्जा भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो चुकी हैं।

युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में भारत की उम्मीद अब भी कायम है। महिलाओं के युगल वर्ग में सानिया अपनी जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।

महेश भूपति और लिएंडर पेस भी अपने-अपने वर्गो में दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। भूपति जहां पुरुषों के युगल वर्ग में पहली बाधा पार करने में कामयाब हुए हैं वहीं पेस ने मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

एकल मुकाबलों के दूसरे दौर में इटली की फ्लाविया पेनेता के हाथों हारने वाली सानिया अपनी जोड़ीदार इटली की फ्रांसिस्का शियावोन के साथ बेलारूस की एकातेरिना जेहालेविक और चेक गणराज्य की रेनाता वेराकोवा को हराने में सफल रहीं।

सानिया और शियावोन ने यह मैच 5-7, 7-5, 6-1 से जीता। मिश्रित युगल वर्ग में भी सानिया को सफलता मिली। वह अपने जोड़ीदार कनाडा के डेनियल नेस्टर के साथ खेलते हुए दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। सानिया और नेस्टर ने उजबेकिस्तान की अग्कुल अमानमुरादोवा और आस्ट्रेलिया के एश्ले फिशर को 6-3, 6-1 से पराजित किया।

दूसरी ओर, पेस ने जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। पेस और ब्लैक ने स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर और दक्षिण अफ्रीका के वेस्ले मूडी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 11-9 से हराया।

पुरुषों के युगल मुकाबले में भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स ने अमेरिका के जेम्स केरेतानी और क्रोएशिया के लोवरो जोवको की जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+