आस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे, 2 विकेट गिरे (लीड-2)
आस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन और शेन वॉटसन के विकेट गंवाए हैं। पेन खाता खोले बगैर पेवेलियन लौटे। उनका विकेट 11 रन के कुल योग पर गिरा। वॉटसन का विकेट 93 रन पर गिरा। उन्होंने 50 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 46 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने 22 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। कैमरून व्हाइट ने 65 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 51 रन बनाए थे जबकि माइकल क्लार्क ने तीन रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने दो स्पिनरों आदिल राशिद और ग्रीम स्वान को मैदान में उतराने का फैसला किया, जबकि पेन ने एकदिवसीय मैचों में पहली बार आस्ट्रेलिया के चोटिल विकेटकीपर ब्रैड हेडिन का स्थान लिया।
सात एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला से पहले खेली गई पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की थी जबकि दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला बारिश की भेंट चढ़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications