इंग्लैंड को मिला 261 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 50 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 46 रनों का योगदान दिया जबकि कैमरून व्हाइट ने 71 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रन बनाए।
कप्तान माइकल क्लार्क भी 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 45 रनों का योगदान देने में सफल रहे। माइकल हसी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
मेहमान टीम को मजबूत स्कोर देने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान कैलम फग्र्यूसन ने दिया। फग्र्यूसन 75 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 71 रन बनाकर नाबाद लौटे। जेम्स होप्स ने भी 18 रनों की तेज पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से पॉल कोलिंगवुड ने दो विकेट हासिल किए जबकि रेयान साइडबॉटम को एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
सात एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला से पहले खेली गई पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की थी जबकि दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला बारिश की भेंट चढ़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications