Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेटरों का संगठन बनाने की तैयारी में हैं यूनुस खान

अपनी इसी मंशा को लेकर यूनुस ने पिछले दिनों ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान लंदन में 'फैडरशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन' (फीका) के अध्यक्ष टिम मे से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मे से संगठन बनाने के बारे में पूरी जानकारी ली थी।

स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार यूनुस ने इस सिलसिले में पाकिस्तानी टीम के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों से चर्चा की हैं। अब वह इस बारे में बात करने के लिए पीसीबी अधिकारियों से मुलाकात की योजना बना रहे हैं।

यूनुस ने शुक्रवार को कहा, "मैं पाकिस्तान में क्रिकेटरों की बेहतरी के लिए काम करना चाहता हूं क्योंकि कई क्रिकेटर भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हमारा मकसद पीसीबी के खिलाफ लामबंदी करना नहीं बल्कि क्रिकेटरों के अधिकारों के लिए काम करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+