इंसान 100 मीटर की दूरी 9.2 सेकेंड से कम समय में नहीं नाप सकता
वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' ने ब्रेंडन के हवाले से लिखा है कि जमैका के छह फुट पांच इंच लंबे एथलीट उसैन बोल्ट अपने दौर के तमाम फर्राटा धावकों के लिए एक मिसाल कायम करते रहेंगे लेकिन उनके लिए 100 मीटर की दूरी 9.2 सेकेंड से कम समय में नापना संभव नहीं है।
ऐसे में बोल्ट का यह दावा झूठा साबित हो सकता है कि वह 100 मीटर की दूरी 9.00 सेकेंड में नापकर एक नया इतिहास कायम करना चाहते हैं। विश्व और ओलंपिक चैंपियन बोल्ट ने बर्लिन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के दौरान यह दूरी 9.58 सेकेंड में नापी थी।
इसके बाद बोल्ट ने कहा था कि उनका अगला लक्ष्य 100 मीटर की दूरी को 9.4 सेकेंड में नापने का है और वह इसके लिए अपने कोच के साथ तैयारी कर रहे हैं।
ब्रेंडन के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा तेज गति हासिल करने के लिए धावकों को अपने पैर जमीन पर टिकाए रखना होता है लेकिन एक निश्चित रफ्तार के बाद पैरों और जमीन के बीच का संपर्क टूट जाता है और इस कारण रफ्तार में स्वाभाविक तौर पर कमी आ जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications