Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : रॉडिक जीते, शारापोवा की चुनौती समाप्त (लीड-3)

शनिवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में रॉडिक ने अपने ही देश के जान इश्नर को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-3), 6-3, 3-6, 5-7, 7-6 (7-5) से पराजित किया।

कंधे का ऑपरेशन कराने के बाद पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहीं शारापोवा को अमेरिका की मेलाने ओउडिन ने 3-6, 6-4, 7-5 से हराया।

तीन बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं शारापोवा मैच के दौरान पूरी तरह फिट नहीं दिखीं। उन्होंने तीसरे सेट में अपने हाथ का इलाज कराया। मैच के दौरान शारापोवा ने कुल 21 डबल फॉल्ट किए।

महिला वर्ग में डेनमार्क की नौवीं वरीयता प्राप्त केरोलिन वोजनिएस्की और छठी वरीयता प्राप्त रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा भी चौथे चौथे दौर में पहुंच गई हैं लेकिन विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना को हार का सामना करना पड़ा है।

शनिवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने भारी उलटफेर करते हुए सफीना को बाहर का रास्ता दिखाया। 72वीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने सफीना को तीसरे दौर में 6-4, 2-6, 7-6 से पराजित किया।

इस वर्ष खेले गए ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में यह पहला मौका है कि जब सफीना सेमीफाइनल मुकाबले में भी जगह बनाने में नाकाम रही।

क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए क्विटोवा अगले मुकाबले में बेल्जियम की यानिना विकमेयर से भिड़ेंगी। विकमेयर ने इटली की सारा इरानी पर 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

चौथे दौर में जगह बनाने के लिए वोजनिएस्की ने रूमानिया की सोराना क्रिएस्टा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया जबकि कुज्नेत्सोवा ने इजरायल की सहर पीर को 7-5, 6-1 से हराया।

महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस की नादिया पेत्रोवा ने चीन की झेंग जेई को 6-4, 6-1 से और युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको ने रूस की अनस्तासिया रोडियोनोवा को 7-6, 6-4 से मात दी।

पुरुष वर्ग में विश्व में रॉडिक के अलावा सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं। इस दौर में जगह बनाने के लिए हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

फेडरर ने तीसरे दौर में शनिवार को आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को 4-6, 6-3, 7-5, 6-4 से पराजित किया। जीत के बाद फेडरर ने कहा, "मैंने मैच में जिस तरह से वापसी की, उससे बहुत खुश हूं। मैं जानता था कि हेविट के खिलाफ सेट हारने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है।"

दूसरी ओर से जोकोविक भी एक संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करते हुए चौथे दौर में पहुंच गए। उन्होंने अमेरिका के जेस विटेन को 6-7 (2-7), 6-3, 7-6 (7-2) से मता दी।

चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग भी चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। स्टेपानेक ने जर्मनी के फिलिप कोलश्राबर को 4-6, 6-2, 6-3, 6-3 से पराजित किया। सोल्डरलिंग ने अमेरिका के सैम क्वेरे को 6-2, 7-5, 6-7. 6-1 से हराया।

रूस के निकोली डेवीडेंको और स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को भी सफलतापूर्वक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। डेवीडेंको ने मार्को च्यूदिनेली को 6-4, 7-5, 7-5 से हराया जबकि वर्दास्को ने जर्मनी के टॉमी हास को 3-6, 7-5, 7-6 (10-8), 1-6, 6-4 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+