विश्व के सबसे कमाऊ क्रिकेट खिलाड़ी हैं धौनी
'फोर्ब्स' के मुताबिक धौनी ने पिछले एक साल में रीबॉक, जनरल इलेक्ट्रॉनिक और पेप्सी के विज्ञापनों के माध्यम से 80 लाख डॉलर कमाए हैं जबकि बाकी की राशि उन्हें वेतन और मैच फीस के तौर पर प्राप्त हुई है।
धौनी अभी 17 उत्पादों के ब्रांड ऐंबेस्डर हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों में उनके पास सर्वाधिक विज्ञापन करार हैं। उनसे अधिक विज्ञापन करार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पास ही हैं।
विश्व के सर्वाधिक कमाऊ क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर को विश्व के महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह कमाई के लिहाज से तीसरे स्थान पर हैं।
युवराज ने पिछले एक साल में टीम के माध्यम से 10 लाख डॉलर कमाए हैं जबकि रीबॉक और फिएट जैसी प्रमुख कंपनियों के माध्यम से उन्होंने 40 लाख डॉलर से अधिक रकम विज्ञापनों से हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications