नए सत्र में 6 टेस्ट और 8 एकदिवसीय मैच खेलेगा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड प्रेस संघ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक किवी टीम नए सत्र में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
नवंबर-दिसंबर में डेनियल विटोरी की टीम को पाकिस्तान के साथ खेलना है और फिर इसके बाद उसे बांग्लादेश के साथ एक संक्षिप्त श्रृंखला खेलनी है। दोनों श्रृंखलाओं की मेजबानी न्यूजीलैंड को करनी है।
पाकिस्तानी टीम नवंबर में न्यूजीलैंड पहुंचेगी। इस श्रृंखला के अंतर्गत तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं। यह श्रृंखला पाकिस्तान में होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे न्यूजीलैंड में कराने का फैसला किया गया।
पाकिस्तानी टीम का न्यूजीलैंड दौरा 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद बांग्लादेशी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर आएगी। इस श्रृंखला के अंतर्गत एक ट्वेंटी-20 मैच और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाने हैं।
न्यूजीलैंड टीम को 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications