पोंटिंग ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट को अलविदा कहा (लीड-1)
पोंटिंग आस्ट्रेलिया की टेस्ट तथा एकदिवसीय टीमों के कप्तान बने रहेंगे लेकिन ट्वेंटी-20 मैचों के कप्तान को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को अब किसी अन्य की तलाश करनी होगी।
इंग्लैंड में खेली गई ट्वेंटी-20 श्रृंखला के दौरान टीम की कमान संभालने वाले माइकल क्लार्क इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माने जा रहे हैं लेकिन सीए ने इस संबंध में साफ-साफ कुछ नहीं कहा है। सीए के मुताबिक इस बारे में थोड़ा रुककर फैसला किया जाएगा।
पोंटिंग ने अपने बयान में कहा, "मैंने काफी सोच-विचार के बाद सीए को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है। मेरा मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने से मुझे लंबे समय तक एकदिवसीय और टेस्ट मैचों में खेलने का अवसर मिल सकेगा।"
गौरतलब है कि अपने ट्वेंटी-20 करियर में पोंटिंग ने कुल 22 मैचे खेले हैं और इनमें उन्होंने 24.21 की औसत से 460 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 98 रन रहा है। ट्वेंटी-20 मैचों की शुरुआत के कुछ महीनों तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड पोंटिंग के नाम ही दर्ज था।
पोंटिंग ने कहा कि वह अपने गृहराज्य तस्मानिया की प्रांतीय टीम 'केएफसी बिग बैश' और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के लिए पेशेवर ट्वेंटी-20 मैच खेलते रहेंगे।
पोंटिंग के इस फैसले को लेकर सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, "हम समझ सकते हैं कि पोंटिंग ने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला किया है। हम उनके साथ हैं। हमारे लिए यह काफी नुकसान की बात है लेकिन इससे हमारे लिए नए रास्ते भी खुलेंगे। इससे नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications