फुटबाल विश्व कप: घाना ने क्वालीफाई किया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व कप के मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बाद घाना दूसरा अफ्रीकी देश है जिसने क्व वालीफाई किया है।
कैमरून ने गैबन को भले ही 2-0 से पराजित कर दिया हो लेकिन उसकी राह अभी आसान नहीं हुई है। अगर वह बुधवार को होने वाले मैच में गैबन को फिर हरा देता है तो समूह-ए में शीर्ष पर काबिज हो जाएगा।
समूह बी में नाइजीरिया रविवार को ट्यूनीसिया के साथ ड्रॉ खेलकर खुद को खतरे में डाल दिया। दोनों के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर रहा।
सूडान पर जीत करने के बाद समूह-डी में घाना के कुल 12 अंक हो गए। माली पांच अंकों के साथ दूसरे और बेनिन चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। सूडान के पास महज एक अंक है।
उधर, समूह-सी के एक मैच में मिस्र ने रवांडा को 1-0 से हरा दिया लेकिन उसकी मुश्किलें अभी आसान नहीं हुई हैं। इस समूह में मिस्र और अल्जीरिया दोनों के पास 7-7 अंक हैं लेकिन अल्जीरिया का एक मैच अभी बचा हुआ है। ऐसे में उसके क्वोलीफाई करने की संभावना प्रबल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications