महिला हॉकी खिलाड़ियों ने सीखे गोल करने के गुर
भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में इन दिनों महिला हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर चल रहा है। इस शिविर में कोच एम.के. कौशिक महिला खिलाड़ियों के खेल में और सुधार लाने की कोशिश में जुटे हैं। एस्ट्रो टर्फ के मैदान पर कौशिक ने संभावित गोलकीपरों को गोल बचाने के टिप्स दिए। इन गोलकीपरों को उन्होंने बताया कि किस तरह से गेंद को गोल पोस्ट के भीतर पहुंचने से बचाना है।
स्ांभावित गोल कीपरों को एक-एक करके गोल पोस्ट पर बुलाया जाता और फिर गेंद को उनकी तरफ उछाल दिया जाता ताकि वे उस गेंद को गोल पोस्ट में जाने से रोकें। गोलकीपरों को यह भी बताया गया कि उन्हें अपने कदमों का इस्तेमाल कर विरोधी टीम द्वारा किए जाने वाले आक्रमण से किस तरह बचाव करना है।
इसके अलावा तीन-तीन खिलाड़ियों के समूह बनाए गए जिन्हें लेफ्ट आउट, राइट आउट और सेंटर फारवर्ड की पोजीशन पर खिलाकर आपसी तालमेल के जरिए गोल करने का अभ्यास कराया गया। इस तरह दूसरे दिन का अभ्यास पूरी तरह गोल करने और गोल बचाने पर केन्द्रित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications