तावेज और रोनाल्डो की कमी नहीं खलने दूंगा : रूनी
रोनाल्डो के स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड और तेवेज के प्रीमियरशिप के एक अन्य क्लब मैनचेस्टर सिटी चले जाने के बाद 23 साल के रूनी मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए सेंट्रल स्ट्राइकर की भूमिका निभा रहे हैं। रूनी क्लब के साथ जुड़े दो नए खिलाड़ी दिमितार बेर्बातोव और माइकल ओवन के साथ मिलकर बेहद खतरनाक तिकड़ी बना सकते हैं।
वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' ने रूनी के हवाले से लिखा है, "जहां तक गोल करने की बात है तो रोनाल्डो के जाने से एक बहुत बड़ा फासला बन गया है। यही कारण है कि मेरी, बेर्बातोव और ओवन की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हमें अधिक से अधिक गोल करने होंगे। खासतौर पर मुझे और बेर्बा को पिछले साल की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी होगी।"
रूनी को इस बात की प्रसन्नता है कि इंग्लैंड टीम के उनके साथी ओवन भी युनाइटेड के साथ जुड़ने में सफल रहे हैं। रूनी के मुताबिक उनके और ओवन के बीच बहुत बढ़िया तारतम्य है क्योंकि दोनों इंग्लैंड के लिए काफी समय से खेलते रहे हैं। इससे युनाइटेड को निश्चित तौर पर फायदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications