भारतीय क्रिकेट टीम को मिला एयर इंडिया का सहारा
भारतीय टीम के सदस्यों को बुधवार को एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए चेन्नई से बंगलुरू के रास्ते कोलंबो रवाना किया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता वी. चंद्रशेखर ने कहा, "जेट में जारी हड़ताल को देखते हुए हमने भारतीय टीम को बोइंग 737-800 विमान से कोलंबो भेजा।"
भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरू से भारतीय समयानुसार दोपहर 12.40 बजे रवाना हुए और दोपहर 13.55 बजे (श्रीलंका के समयानुसार) कोलंबो पहुंच गए।
इस विमान पर चेन्नई से सवार होने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, दिनेश कार्तिक, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, यूसुफ पठान, प्रवीण कुमार, गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद, क्षेत्ररक्षण कोच रॉबिन सिंह और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन शामिल थे।
मंगलवार को कारपोरेट कप टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के बाद श्रीलंका रवानगी का इंतजार कर रहे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह और सुरेश रैना बेंगलुरू से इस विमान पर सवार हुए।
कॉम्पैक कप के अंतर्गत भारतीय टीम को अपना पहला मैच शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितंबर को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications