हार के बाद भड़के क्रोएशियाई प्रशंसक, दंगे में 9 घायल
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक भड़के प्रशंसकों ने बुधवार देर रात को क्रोएशियाई सीमा में आने वाले दक्षिण बोस्नियाई शहर मोस्तार के एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया।
पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया। दंगे पर उतारू प्रशंसक पुलिस पर बोतलों से हमला कर रहे थे। इस घटना में छह पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हुए।
मोस्तार के पुलिस प्रवक्ता स्रेको बोरास ने कहा, "हमने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। छह पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी को अस्पताल में दाखिल करने की नौबत नहीं आई।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को खेले गए क्वालीफाईंग मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 5-1 से हराकर 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications