Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

काम्पैक कप : श्रीलंका ने भारत को दिया 308 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

श्रीलंका ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 13 चौकों की मदद से शानदार 98 रन बनाए। थिलिना कैंडेंबी ने 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने ठोस शुरुआत की। श्रीलंका को तिलकरत्ने दिलशान के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें ईशांत शर्मा ने अपनी गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 23 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 57 था।

15वें ओवर में जयवर्धने के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उस समय टीम का स्कोर 94 रन था। उन्होंने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें यूसुफ पठान ने धौनी के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद पांच रन के निजी स्कोर पर कुमार संगकारा को हरभजन सिंह ने पगबाधा आउट किया।

चौथे विकेट के रूप में आशीष नेहरा ने सतन जयसूर्या को बोल्ड किया। शतक से चूकते हुए उन्होंने 98 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 172 था। एंगेलो मैथ्यू 19 रन बनाकर रैना की गेंद पर धौनी द्वारा स्टंप आउट किए गए। कापुगेदेरा 36 रन बनाकर रन आउट हो गए। कुलसेकरा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, सुरेश रैना और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+