For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

काम्पैक कप : भारत 139 रनों से हारा (लीड-8)

By Staff

भारत का पहला विकेट दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा। उन्होंने 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर से कुछ उम्मीद बंधी थी लेकिन वह पांच चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल द्रविड़ ने आज बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन वह अपने नाम के अनुरूप भारतीय टीम की दीवार नहीं बन सके। उन्होंने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। युवराज सिंह 16, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 8, यूसुफ पठान 1 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना बगैर खाता खोले पेवेलियन लौट गए।

हरभजन सिंह 4, आरपी सिंह 19, आशीष नेहरा 1 और ईशांत शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने छह विकेट झटके। इसके अलावा कुलसेकरा, मेंडिस, थुसारा और मलिंगा को एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले श्रीलंका ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 13 चौकों की मदद से शानदार 98 रन बनाए। थिलिना कैंडेंबी ने 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने ठोस शुरुआत की। श्रीलंका को तिलकरत्ने दिलशान के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें ईशांत शर्मा ने अपनी गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 23 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 57 था।

15वें ओवर में जयवर्धने के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उस समय टीम का स्कोर 94 रन था। उन्होंने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें यूसुफ पठान ने धौनी के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद पांच रन के निजी स्कोर पर कुमार संगकारा को हरभजन सिंह ने पगबाधा आउट किया।

चौथे विकेट के रूप में आशीष नेहरा ने सतन जयसूर्या को बोल्ड किया। शतक से चूकते हुए उन्होंने 98 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 172 था। एंगेलो मैथ्यू 19 रन बनाकर रैना की गेंद पर धौनी द्वारा स्टंप आउट किए गए। कापुगेदेरा 36 रन बनाकर रन आउट हो गए। कुलसेकरा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, सुरेश रैना और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+