चैंपियंस ट्रॉफी के लिए समय रहते फिट हो जाऊंगा : गंभीर
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से विशेष बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि उन्हें इस बात का खासा अफसोस है कि चोट के कारण वह टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं।
बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे गंभीर ने कहा, "सत्र की शुरुआत में चोटिल होना बेहद निराशाजनक है। मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को सेवाएं देने को लेकर आश्वस्त हूं।"
गंभीर के चोटिल होने के कारण भारत को कॉम्पैक कप में बिना किसी विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के खेलना पड़ रहा है। गंभीर के स्थान पर दिनेश कार्तिक को आजमाया गया लेकिन वह दो मैचों में नाकाम रहे।
प्रतियोगिता के फाइलन में भारत को सोमवार को श्रीलंका के साथ भिड़ना है। पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार गई थी।
गंभीर ने कहा कि श्रीलंका से वापस आने का फैसला युक्तिसंगत था। बकौल गंभीर, "मेरी चोट बहुत गंभीर नहीं थी लेकिन इसके बावजूद अगर मैं वहां खेलता रहता तब इसके बिगड़ने का अंदेशा था। सत्र की शुरुआत में इस तरह का जोखिम नहीं मोला जा सकता था। खासतौर पर ऐसे में जब हमें 22 सितंबर से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications