अफरीदी ने संन्यास की अटकलों को खारिज किया
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ दिनों पहले खबर दी थी कि अफरीदी ने पत्रकारों के सामने इस तरह का बयान दिया था लेकिन अफरीदी ने कहा कि उन्होंने संन्यास की बात कभी कही ही नहीं।
अफरीदी ने कहा, "मैं किसी एक टूर्नामेंट के कारण अपने करियर को दांव पर नहीं लगा सकता। मैंने ऐसी कोई बात कही ही नहीं। चैंपियंस ट्रॉफी कठिन टूर्नामेंट है और हम इसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"
पाकिस्तान के लिए 28 टेस्ट, 28 ट्वेंटी-20 और 281 एकदिवसीय मैच खेल चुके अफरीदी ने कहा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर कृतसंकल्प हैं।
बकौल अफरीदी, "मैं दावे के साथ कुछ नहीं कह सकता लेकिन मेरी दिली इच्छा है कि मैं अपनी टीम के लिए हर मुकाम पर बढ़िया प्रदर्शन करूं। हर खिलाड़ी की यही इच्छा होती है लेकिन यह भी सच है कि एक खिलाड़ी हर मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकता। मैं कोशिश करूंगा, आगे अल्लाह की मर्जी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications