भारतीय टीम के 250 रन पूरे (लीड-5)
अपने करियर का 44वां शतक लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खबर लिखे जाने तक 120 रनों पर नाबाद थे जबकि युवराज सिंह ने 25 रन बनाए थे। तेंदुलकर ने 124 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं। युवराज ने 23 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा है।
भारत ने राहुल द्रविड़ और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के विकेट गंवाए हैं। अंतिम समय में लिए गए फैसले के अंतर्गत तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत करने आए द्रविड़ ने 56 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 17.2 ओवरों में 95 रन जोड़े।
द्रविड़ के विदा होने के बाद धौनी ने तेंदुलकर का बहुत अच्छी तरह साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए तेजी से 110 रन जोड़े। धौनी 62 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 56 रन बनाकर लसिथ मलिंगा की गेंद पर थिलिना कैंडेंबी के हाथों लपके गए।
भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी। दो मैचों में नाकाम रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, इस श्रृंखला में अब तक अजेय रही मेजबान टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत ने इस श्रृंखला में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। उसने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसे हार मिली थी।
यह मैच जीतकर भारतीय टीम न सिर्फ नए सत्र में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी बल्कि उसका लक्ष्य शीर्ष वरीयता प्राप्त एकदिवसीय टीम की खोई कुर्सी फिर से हासिल करना भी होगा।
शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications