Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : महिला एकल मुकाबले में क्लिसटर्स विजयी (लीड-1)

वाइल्डकार्ड के जरिए अमेरिकी ओपन में प्रवेश करने वाली क्लिसटर्स ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में डेनमार्क की स्टार खिलाड़ी केलोलिन वोजनिएस्की को 7-5,6-3 से पराजित किया।

क्लिसटर्स ने इससे पहले वर्ष 2005 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था और इस तरह उनका यह दूसरा ग्रैंड स्लैम है हालांकि वह दो साल के अंतराल के बाद टेनिस जगत में लौटी हैं।

जीत के बाद क्लिसटर्स के आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने जीत की खुशी अपने पति और बेटी के साथ साझा की, जो दर्शक दीर्घा में थे। उन्होंने कहा, "मेरे पास खुशी को बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं अपनी जीत से बेहद खुश हूं।"

क्लिसटर्स के हाथों पराजित होने वाली वोजनिएस्की ने कहा, "हां यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं मैच हार गई लेकिन क्लिसटर्स काफी अच्छी महिला हैं। वह इस ट्राफी की हकदार थीं।"

क्लिसटर्स विलियम्स बहनों को पराजित कर फाइनल मुकाबले में पहुंची थीं। शनिवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में उन्होंने सरीना विलियम्स को पराजित किया था।

क्लिसटर्स ऐसी पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद यह खिताब जीता है। इससे पहले वर्ष 1980 में इवोने गुलागंगा मां बनने के बाद फाइनल मुकाबले में पहुंची थीं लेकिन वह खिताब जीत नहीं सकी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+