युगल खिताब जीतकर सेरेना ने आयोजकों से माफी मांगी
अपने इस व्यवहार के के कारण सेरेना को 10,500 डॉलर जुर्माना भरना पड़ा था। पहले तो उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया था लेकिन अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ महिलाओं का युगल खिताब जीतने बाद उन्होंने अपने व्यवहार को लेकर खेद जताया।
वीनस और सेरेना ने सोमवार को आयोजित युगल फाइनल मुकाबले में जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लेजल ह्यूबर को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित किया। विलियम्स बहनों ने 89 मिनट में मैच अपने नाम करते हुए दूसरी बार अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता।
अपने बयान में सेरेना ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि उन्होंने कोर्ट पर मैच अधिकारियों के साथ र्दुव्यवहार किया लेकिन लेकिन मैच के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर वह आयोजकों से किसी तरह की चर्चा के पक्ष में नहीं हैं।
सेरेना पर लाइंसवुमैन के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर अधिकतम 10,000 डॉलर और चेतावनी के बावजूद कोर्ट पर बार-बार रैकेट पटकने को लेकर 500 डॉलर जुर्माना लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications