अपनी कप्तानी में भारत को हराने की इच्छा रखते हैं यूनुस
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने यूनुस के हवाले से लिखा है, "मेरी इच्छा है कि मैं कप्तान के तौर पर भारत के साथ एक संपूर्ण श्रृंखला खेलूं और उसे हराऊं। मेरे करियर की यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। यह मेरी दिली इच्छा है।"
नेशनल स्टेडियम में जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान यूनुस ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य इस साल कम से कम एक एकदिवसीय टूर्नामेंट जीतना है।
यूनुस ने कहा, "हर कप्तान एक लक्ष्य लेकर चलता है। मेरा लक्ष्य इस साल कम से कम एक एकदिवसीय टूर्नामेंट जीतना है। हम इसे लेकर मेहनत कर रहे हैं। आशा है कि हम अपने प्रयास में सफल होंगे।"
पाकिस्तानी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर तैयारी कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होना है।
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को भारत, वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलियाई टीमों के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तानी टीम को अपना पहला मैच 23 सिंतबर को जोहांसबर्ग में वेस्टइंडीज के साथ खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications