वूल्मर के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहते हैं यूनुस
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने यूनुस के हवाले से लिखा है, "हम वूल्मर के घर (दक्षिण अफ्रीका) जाकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। हमारी जीत वूल्मर और उनके परिवार को समर्पित होगी।"
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होनी है। वर्ष 2006 में भारत में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वूल्मर पाकिस्तानी टीम के कोच थे।
यूनुस ने कहा, "हमें वूल्मर की कमी आज भी खलती है। मैं उनकी पत्नी से लगातार संपर्क में रहता हूं। हमने इस साल जून में इंग्लैंड में जीते गए ट्वेंटी-20 विश्व कप खिताब को वूल्मर को समर्पित किया था। इस बार भी हम अपनी जीत को वूल्मर के नाम करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज में खेले गए 50 ओवर के विश्व कप के दौरान वूल्मर अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए थे। जमैका पुलिस ने शुरुआत मे इसे हत्या करार दिया था लेकिन जांच के बाद इसे स्वाभाविक मौत बताया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications