Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एकदिवसीय रैंकिंग : आस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे स्थान पर धकेला

रिकी पोंटिंग की टीम ने गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए छठे मुकाबले में इंग्लैंड को 111 रनों से हराकर 6-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आस्ट्रेलिया की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन के 111 रनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट 'आईसीसी-क्रिकेट डॉट याहू डॉट नेट' के मुताबिक इस जीत के साथ कंगारुओं ने दक्षिण अफ्रीका को हटाकर तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि बुधवार तक दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय टीम को तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है।

एक सप्ताह के भीतर भारत ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। श्रीलंका में आयोजित कॉम्पैक कप के पहले लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम पहली पायदान पर पहुंची थी लेकिन 24 घंटे बाद श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद उसकी बादशाहत छिन गई थी।

भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। कॉम्पैक कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी स्थिति सुधारी और दूसरे पायदान पर पहुंच गई लेकिन वहां उसे एक सप्ताह से भी कम समय तक रहने का मौका मिला।

दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर अपना खोया रुतबा हासिल कर लिया है। शीर्ष की कुर्सी पर बने रहने के लिए उसे सातवें और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराना होगा।

आस्ट्रेलियाई टीम अगर यह मैच हार जाती है, तब वह एक बार फिर तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी। ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को पहले और भारत को दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका मिल जाएगा।

अब टीमों की एकदिवसीय रैंकिंग में बदलाव चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही होगी। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होना है। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+