Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोजर फेडरर पर अभद्रता के लिए 1500 डॉलर का जुर्माना

वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक फेडरर पर यह जुर्माना अमेरिकी ओपन का आयोजन करने वाले अमेरिकी टेनिस संघ ने लगाया है। संघ के मुताबिक अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के साथ हुए खिताबी मुकाबले के दौरान अंक को लेकर फेडरर ने चेयर अंपायर के साथ अभद्र व्यवहार किया था।

इस वर्ष अमेरिकी ओपन के दौरान जुर्माना लगाए जाने की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले अमेरिकी महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पर 10,500 डॉलर का अधिकतम जुर्माना लगाया गया था।

रूस की महिला खिलाड़ी वेरा ज्योनारेवा तथा डेनियल कोएलर को भी अभद्रता दिखाने के कारण 1500 जुर्माना देने पड़ा था। इसके अलावा कनाडा के खिलाड़ी डेनियल नेस्टर को एक दर्शक के खिलाफ अभद्र शारीरिक इशारे करने के कारण 5000 डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+