वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' ने हीडफील्ड के हवाले से लिखा है कि बीएमडब्ल्यू द्वारा सर्किट से हाथ खींचने का फैसला लेने से पहले ही उनकी अन्य टीमों से बातचीत चल रही है। हीडफील्ड ने कहा कि वह बीएमडब्ल्यू कंपनी के इस फैसले से हैरान हैं।
बीएमडब्ल्यू-साउबर टीम सत्र की अगली रेस की तैयारियों में जुटी है। अगली रेस सिंगापुर यूरोपीय ग्रां पी के अंतर्गत सिंगापुर में रविवार को होनी है। हीडफील्ड ने कहा है कि वह अन्य टीमों से मिलने वाले प्रस्तावों पर गौर करने की स्थिति में हैं।
हीडफील्ड ने कहा, "मैंने फार्मूला वन सर्किट में 10 साल बिताए हैं। इससे निश्चित तौर पर मुझे फायदा होगा। मुझे सर्किट की तकनीकी जानकारी है और इसी के भरोसे मैं अपना भविष्य सुरक्षित देख रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।