शनिवार देर रात खेले गए पहले चरण के लीग मुकाबले में भारतीय टीम चीन के हाथों 49-107 के अंतर से हार गई। मध्यांतर तक भारतीय टीम 21-58 से पीछे थी।
इससे पहले शुक्रवार को खेले गए दू्सरे लीग मुकाबले में उसे चीनी ताइपे ने 61-84 से हराया था। अपने पहले लीग मैच में भारत को मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया के हाथों बुरी तरह शिकस्त झेलना पड़ा था।
पहले चरण के एक अन्य मुकाबले में जापान ने थाईलैंड को 94-60 से पराजित किया। दूसरी ओर, दूसरे चरण के मुकाबले में मलेशिया ने कजाकिस्तान को 71-57 से, लेबनान ने श्रीलंका को 96-54 से और फिलीपिंस ने उजबेकिस्तान को 81-73 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।