Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्वान की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को मिला 177 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम ने शुरुआत से मैच पर अपनी पकड़ बनाई रखी और लगातार अंतराल पर मेहमान टीम के बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाती रही। उसके गेंदबाजों की मेहनत रंग लाई और उसे 177 रनों का अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य मिला।

आस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कप्तान रिकी पोंटिंग (38) और उनके नायब माइकल क्लार्क (53) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई। दोनों ने इस विकेट के लिए 79 रन जोड़े।

पोंटिंग ने अपनी 67 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए जबकि क्लार्क ने 81 गेंदों की नपी-तुली पारी के दौरान दो बार गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचाया। माइकल हसी भी 53 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से स्वान के अलावा जेम्स एंडरसन, ग्राहम अनियंस, टिम ब्रेसनन और ओवेश शाह ने एक-एक सफलता हासिल की। सात मैचों की इस श्रृंखला में मेहमान टीम 6-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+