वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 29 साल के झी पिछले इंग्लिश प्रीमियर लीग सत्र में चार्लटन एथलेटिक क्लब के लिए खेले थे।
सत्र की समाप्ति के बाद एथलेटिक क्लब ने झी को किसी अन्य क्लब के साथ करार करने के लिए आजाद कर दिया था। इसके बाद झी ने एक अन्य प्रीमियरशिप क्लब वेस्ट ब्रोमविक एल्बायन के साथ करार कर लिया था।
इस साल जून में जापान के खिलाड़ी सुनसुके नाकामुरा के सेल्टिक छोड़ने के बाद टीम प्रबंधन ने झी को अपने साथ जोड़ने की प्रक्रिया आरंभ की और रविवार को इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी कर लीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।