वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक गंगा की नियोक्ता कंपनी-पेट्रोट्रिन ने शुरुआत में गंगा को चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति नहीं दी थी। गंगा इस कंपनी में कम्यूनिटी रिलेशंस मैनेजर के रूप में काम करते हैं।
गंगा ने कंपनी से खेलने की अनुमति मांगने के लिए स्थानीय क्रिकेट संघ के साथ-साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज प्लेअर्स एसोसिएशन से संपर्क साधा था लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अंतत: दो राजनेताओं के इस मामले में दखल के बाद ही उन्हें इसकी इजाजत मिल सकी।
गंगा आठ से 23 अक्टूबर तक खेली जाने वाली चैंपियंस लीग में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। त्रिनिदाद की टीम वेस्टइंडीज की ओर से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली एकमात्र टीम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।