थाईलैंड ओपन में नहीं खेलेंगे नडाल
नडाल को इसी महीने खेले गए साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के दौरान चोट लगी थी। नडाल की जांघ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गई थी। इससे पहले वह घुटने की चोट से परेशान थे।
लगभग तीन महीने आराम के बाद टेनिस जगत में वापसी करने वाले नडाल इस समय स्पेन में इस परेशानी से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक संपूर्ण आराम की सलाह दी है।
थाईलैंड ओपन से पहले नडाल ने यहां के क्राबी द्वीप पर बने हॉलीडे रिसार्ट में छुट्टियां मनाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन अब उन्होंने इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।
अमेरिकी ओपन में नडाल सेमीफाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के हाथों हार गए थे। पोट्रो ने विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराकर अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications