जोहांसबर्ग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में श्रीलंका के हाथों हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम एकदिवसीय रैंकिंग में पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि भारत ने एक बार फिर नम्बर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
सेंचुरियन में मंगलवार को श्रीलंका के हाथों पराजित होने के बाद 123 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका तीसरे, 125 अंकों के साथ आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे और 126 अंकों के साथ भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है।
भारतीय टीम इसी महीने नम्वर वन टीम बनी थी लेकिन यह ताज उसके सिर महज 24 घंटे ही रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*