सेंचुरियन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैम्पियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीलंका ने अपना सफर जीत से शुरू किया। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने मेजबान टीम को 55 रनों से हरा दिया।
मंगलवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर विजयी घोषित किया गया। मूसलाधार बारिश की वजह से खेल बाधित होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने धुंआंधार 106 रन जड़े। श्रीलंका की टीम ने 50 ओवरों के इस मैच में 319 रन बनाए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 37.4 ओवरों में सात विके ट के नुकसान पर 206 रन ही बना सकी। उसके बाद मूसलाधार बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा।
श्रीलंका के स्पिनर अजंथा मेंडिस ने 30 रन देकर अफ्रीका के तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*