चैम्पियंस ट्राफी : न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत, 117 रन बने (लीड-1)
31 ओवर की समाप्ति पर रॉस टेलर 24 और ग्रांट इलिऑट 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
तीसरे विकेट के रूप में ब्रेडन मैक्कूलम का विकेट गिरा। उस समय टीम का स्कोर 92 था। मैक्कूलम 68 गेंदों पर 44 रन बनाकर जोहान बोथा का शिकार बने।
इससे पहले गेंदबाज वायने पारनेल ने मेहमान टीम के बल्लेबाज जेस राइडर और मार्टिन गुपटिल का विकेट झटक कर अपने कप्तान के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित किया। राइडर आठ और गुपटिल 10 रन बनाकर आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
न्यूजीलैंड : डेनियल विटोरी (कप्तान), जेस राइडर, ब्रेडन मैक्कूलम, मार्टिन गुपटिल, रॉस टेलर, ग्रांट इलिऑट, नेल ब्रूम, गैरेथ हॉपकिंस (विकेट कीपर), काइले मिल्स, डेरील टफी, शेन बॉन्ड।
दक्षिण अफ्रीका - ग्रेम स्मिथ (कप्तान), हशीम आम्ला, जैक कैलिस, एबी डे विलियर्स, जेपी डुमिनी, मार्क बाउचर (विकेट कीपर), एल्बी मर्केल, जोहान बोथा, रोलोफ वैन डर मर्वे, वायने पारनेल, डेल स्टेयन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications