कराची, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत सेंचुरियन में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कप्तान यूनुस खान को फिट घोषित किया गया है।
दाहिने हाथ में हेयर लाइन फ्रैक्चर के कारण यूनुस वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को पहले मैच में नहीं पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान की कप्तानी की थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच के लिए यूनुस खान को गुरुवार को फिट घोषित किया। पीसीबी की ओर से जारी एक बयान में यह घोषणा की गई।
बयान में कहा गया, "यूनुस की चोट का विस्तार से परीक्षण किया गया। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेल सकते थे लेकिन टीम प्रबंधन ने रिस्क नहीं लेने और उन्हें आराम देने का फैसला किया।"
उल्लेखनीय है कि यूनुस ने बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलने की अपनी बेकरारी का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि भारत के खिलाफ खेलने के लिए उन्हें दर्द निवारक गोलियों का भी सेवन करना पड़े तो वह गुरेज नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।