Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बरसे वरिष्ठ बल्लेबाजों पर

पूर्व खिलाड़ियों ने जोहांसबर्ग में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की है। इस मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 134 रन बनाने थे। वह यह मैच जीत तो गया लेकिन वेस्टइंडीज की इस दोयम दर्जे की टीम के खिलाफ जीत हासिल करने में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पसीने छूट गए।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने जियो सुपर चैनल से बातचीत में कहा, "अब वरिष्ठ बल्लेबाजों को बाय-बाय करने का समय आ गया है। ऐसा लगा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के हाथ में बल्ला है ही नहीं। वह नौसिखिए की तरह खेले जबकि उमर अकमल ने परिपक्व बल्लेबाज की तरह प्रदर्शन किया।"

पूर्व खिलाड़ी आमिर सोहैल का मानना है कि वरिष्ठ खिलाड़ी टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे अपने को बचाने के लिए खेल रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+