क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी पुष्टि की है कि ब्रेकन चोटिल हो गए हैं और वह जल्द ही स्वदेश रवाना होंगे।
वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम ने आस्ट्रेलिया के फिजियोथिरेपिस्ट एलेक्स काउनटूरिस के हवाले से कहा है, "ब्रेकन की कुहनी में पहले से ही चोट लगी हुई थी लेकिन अब वह ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि उनके लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में खेल पाना संभव नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "वह आस्ट्रेलिया लौटेंगे और किसी विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लेंगे। विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही तय हो पाएगा कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे कि नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।