वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा, "भारतीय टीम की रवानगी से पहले मुंबई में हुए फिटनेस टेस्ट में बीसीसीआई के विशेषज्ञों ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। मुझे लग रहा है कि वह पहले मैच में खेलेंगे।"
बहरहाल, गौतम गंभीर यदि चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते हैं तो निश्चित तौर पर यह भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर होगी। धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह और वीरेन्द्र सहवाग पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।